श्रावण माह की तैयारियों का महापौर व उप महापौर ने लिया जायजा

WhatsApp Channel Join Now
श्रावण माह की तैयारियों का महापौर व उप महापौर ने लिया जायजा


रांची, 29 जुलाई (हि.स.)। श्रावण माह के शुभारंभ से पूर्व श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को महापौर रोशनी खलखो एवं उप महापौर नीरज कुमार ने पहाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता, पथ प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय एवं श्रद्धालुओं के लिए की जा रही अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। महापौर एवं उप महापौर ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर ली जाएं, ताकि श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस मौके पर वार्ड 29 के पार्षद सुनील यादव, सुनील माथुर, पंकज चौधरी, जितेंद्र पहलवान, शैलेश जायसवाल, राजन कुमार सहित कमिटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story