स्वास्थ्य अधिकारियों को मिला मातृ स्वास्थ्य प्रबंधन का प्रशिक्षण

WhatsApp Channel Join Now
स्वास्थ्य अधिकारियों को मिला मातृ स्वास्थ्य प्रबंधन का प्रशिक्षण


रांची, 23 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के मैटरनल हेल्थ सेल की ओर से राजधानी में गुरूवार को हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान, समय पर उपचार और प्रभावी प्रबंधन पर राज्य स्तरीय ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (टीओटी) का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान राज्य के सभी 24 जिलों से 66 स्वास्थ्य अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया। यह प्रशिक्षण दो चरणों में संपन्न हुआ। पहला चरण 13 से 15 जुलाई 2026 और दूसरा चरण 21 से 23 जुलाई 2026 तक आयोजित हुआ।

इस अवसर पर एनएचएम के अभियान निदेशक शशिप्रकाश झा, डायरेक्टर इन चीफ डॉ सिद्धार्थ सान्याल, मैटरनल हेल्थ सेल की स्टेट नोडल ऑफिसर डॉ पुष्पा और आईईसी के स्टेट नोडल ऑफिसर डॉ राहुल किशोर सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्धाटन किया।

मौके पर एनएचएम के अभियान निदेशक शशिप्रकाश झा ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागी अब अपने-अपने जिलों में मास्टर ट्रेनर के रूप में स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे, जिससे राज्यभर में हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान और बेहतर उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर भी विशेष जोर दिया गया। स्टेट नोडल ऑफिसर डॉ पुष्पा ने हाई-रिस्क गर्भावस्था की समय रहते पहचान करने, नियमित प्रसव पूर्व जांच (एएनसी), उचित उपचार किए जाने और आवश्यकता पड़ने पर सीधे तौर पर पीडिता को रेफरल अस्पवताल भेजने और गर्भवती महिलाओं की निगरानी के मानकों संबंधित विस्तृत जानकारी दी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य शशिप्रकाश झा, डॉ सिद्धार्थ सान्याल, डॉ पुष्पा, आईईसी के स्टेट नोडल ऑफिसर डॉ राहुल किशोर सिंह सहित सभी जिलों से आए स्वास्थ्य पदाधिकारी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story