रामगढ़ के वैष्णो देवी मंदिर में बासंती नवरात्र पर सजी माता की चौकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

WhatsApp Channel Join Now
रामगढ़ के वैष्णो देवी मंदिर में बासंती नवरात्र पर सजी माता की चौकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु


रामगढ़ के वैष्णो देवी मंदिर में बासंती नवरात्र पर सजी माता की चौकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु


रामगढ़, 25 मार्च (हि.स.)। बासंती नवरात्र के पावन अवसर पर रामगढ़ में झंडा चौक स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में पंजाबी हिन्दू बिरादरी और मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में बुधवार को माता की चौकी सजाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भक्ति रस में सराबोर नजर आए।

कार्यक्रम की शुरुआत श्री श्याम मंडल रामगढ़ के भजन गायक ध्रुव सिंह द्वारा गणेश वंदना से की गई। इसके बाद मंडली की गायिका खुशबू ने “मन लेके आया माता रानी के भवन में”, “मां शेरावाली की ज्योत जली है” और “किसने सजाया मैया तुझको बड़ी प्यारी लागे” जैसे भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इसके पश्चात रामगढ़ के प्रसिद्ध भजन गायक कमल बगड़िया और ध्रुव सिंह ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरे मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल बन गया।

इससे पूर्व माता की चौकी में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरत चन्द्र वासुदेव और सचिव महेश मारवाह की उपस्थिति में पंडित किशोर शर्मा ने मुख्य यजमान नितिन कपूर एवं उनकी पत्नी मनीषा कपूर को विधिवत पूजन कराया। इसके बाद माता रानी के जयकारों के बीच मुख्य यजमान ने ज्योत प्रज्वलित की।

पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और सभी ने माता रानी से सुख-समृद्धि की कामना की।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story