अश्वनी स्टील के गोदाम में लगी आग

WhatsApp Channel Join Now
अश्वनी स्टील के गोदाम में लगी आग


अश्वनी स्टील के गोदाम में लगी आग


रांची, 04 अप्रैल (हि.स.)। सदर थाना क्षेत्र के कोकर औद्योगिक क्षेत्र के अश्वनी स्टील के गोदाम में अचानक आग लग गई। शनिवार की देर रात अचानक लगी अगलगी से वहां अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अश्वनी स्टील के गोदाम में लगी आग की सूचना अग्निशमन विभाग को दी।

मामले की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के दमकल मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत से आग को बुझाया।

मिली जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, गोदाम में रखे कीमती सामान आग की चपेट में आकर जलकर खाक हो गए। अगलगी से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।

वहीं, राहत की बात यह रही कि अगलगी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि आग को बुझा लिया गया है। अगलगी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story