जगन्नाथपुर मंदिर में 11 जोडे बंधे परिणय सूत्र में

WhatsApp Channel Join Now
जगन्नाथपुर मंदिर में 11 जोडे बंधे परिणय सूत्र में


रांची, 31 मार्च (हि.स.)। जनहित सेवा संस्था की ओर से जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 11 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। यह जानकारी संस्था की अध्यक्ष रेणू सिंह ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

उन्होंने बताया कि जनहित सेवा संस्था लगातार समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय रही है और इसी कड़ी में सामूहिक विवाह जैसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल जरूरतमंद परिवारों को सहारा देते हैं, बल्कि समाज में समानता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उन युवक-युवतियों का विवाह संपन्न कराना था, जिनका विवाह विभिन्न कारणों से संभव नहीं हो पा रहा था।

संस्था की ओर से सभी नवविवाहित जोड़ों को नए गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए बर्तन सहित आवश्यक घरेलू सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की गई। समारोह के दौरान सामाजिक सेवा और सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

मौके पर उपस्थित लोगों ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

वैवाहिक कार्यक्रम के अवसर पर सचिव राहुल कुमार, कोषाध्यक्ष आरती कुमारी, सदस्य निर्मला देवी, इंदू देवी, पुष्पा देवी सहित बडी संख्या में स्थागीय लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story