मारवाड़ी युवा मंच ने अन्नपूर्णा सेवा के तहत किया भोजन वितरण

WhatsApp Channel Join Now
मारवाड़ी युवा मंच ने अन्नपूर्णा सेवा के तहत किया भोजन वितरण


रांची, 16 जून (हि.स.)। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की ओर से संचालित प्यार बांटते चलो अभियान के अंतर्गत मंगलवार को अन्नपूर्णा सेवा कार्यक्रम का तीसरे माह का आयोजन हरमू रोड स्थित गौशाला परिसर में किया गया।

कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद और गरीब लोगों के बीच भोजन वितरण कर सेवा और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया गया।

शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्य का सहयोग पिंकी शर्मा और वीना शर्मा ने किया।

मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया। इस दौरान शाखा की सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए सेवा कार्य को सफल बनाया।

मौके पर अध्यक्ष शुभा अग्रवाल ने कहा कि अन्नपूर्णा सेवा का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाकर समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि शाखा भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।

कार्यक्रम में मौजूद सदस्यों ने जरूरतमंदों की सहायता को सामाजिक दायित्व बताते हुए समाज के सक्षम लोगों से भी सेवा कार्यों में आगे आने की अपील की।

कार्यक्रम में शायरी अग्रवाल, वेदिका सिंघानिया, कविता सोमानी, कोमल पोद्दार, पिंकी शर्मा, वीना शर्मा, सौम्या सामोता सहित शाखा की अन्य सदस्याएं मौजूद थीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story