मारवाड़ी युवा मंच ने चलाया पर्यावरण संरक्षण का अभियान

WhatsApp Channel Join Now
मारवाड़ी युवा मंच ने चलाया पर्यावरण संरक्षण का अभियान


रामगढ़, 12 जुलाई (हि.स.)।

मारवाड़ी युवा मंच रामगढ़ कैंट चेतना शाखा के तत्वावधान में रविवार को पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल के सम्मान में पर्यावरण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत पौधारोपण और स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शाखा के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही पूर्व में लगाए गए पौधों को जल देकर उनकी देखभाल का संकल्प लिया। साथ ही पौधों के पूर्ण रूप से विकसित होने तक उनकी नियमित सेवा और संरक्षण किया जाएगा। स्वच्छता अभियान के तहत सदस्यों ने आसपास के क्षेत्र की सफाई की और समाज को स्वच्छ और हरित वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने और स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर चेतना शाखा की अध्यक्ष मनीषा अग्रवाल, सचिव शिखा अग्रवाल और कोषाध्यक्ष सिद्धि जैन ने अभियान को सफल बनाने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहभागिता और सेवा-भाव से ही ऐसे सामाजिक अभियान सफल होते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story