मारवाड़ी युवा मंच के रक्तदान शिविर में 19 यूनिट रक्त संग्रहित

WhatsApp Channel Join Now
मारवाड़ी युवा मंच के रक्तदान शिविर में 19 यूनिट रक्त संग्रहित


रांची, 13 जून (हि.स.)। मारवाड़ी युवा मंच, रांची शाखा की ओर से समाज सेवा और मानव कल्याण के उद्देश्य से शनिवार को पंडरा स्थित तुलस्यान मोटर्स परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में 19 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने कहा कि दानिश राजा सिद्दीकी, सोहल अहमद, प्रवीण कुमार सिंह, राहुल कुमार वर्मा, विशाल कुमार तिवारी और मनोज कुमार शाह ने पहली बार रक्तदान कर मानव सेवा के इस अभियान में योगदान दिया। सभी प्रथम रक्तदाताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। रक्त संग्रह की प्रक्रिया ऑर्किड ब्लड सेंटर की टीम के सहयोग से संपन्न हुई।

शाखा के सचिव मुकेश शर्मा ने कहा कि सामूहिक सहभागिता से ही ऐसे सेवा कार्यों को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने रक्तदाताओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा जताई। रक्तदान शिविर के प्रभारी सुमित अग्रवाल और विष्णु अग्रवाल ने शिविर के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। मंच के प्रवक्ता अमित शर्मा ने रक्तदाताओं, ऑर्किड ब्लड सेंटर की टीम और सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष सुभाष पटवारी, सौरव बजाज, विकास गोयल, शुभम रुंगटा, योगेश अग्रवाल, प्रियांशु मोदी, उज्ज्वल मुरारका और तुलस्यान मोटर्स के पुरेंदु तुलस्यान सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story