झारखंड मारवाड़ी सम्मेलन कार्य समिति की बैठक 19 जुलाई को

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड मारवाड़ी सम्मेलन कार्य समिति की बैठक 19 जुलाई को


रांची, 09 जुलाई (हि.स.)। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की सत्र 2025-27 की तृतीय कार्य समिति की एकदिवसीय बैठक 19 जुलाई को देवघर स्थित जैन मंदिर में आयोजित होगी। यह जानकारी प्रांतीय महामंत्री विनोद कुमार जैन और प्रवक्ता संजय सर्राफ ने गुरूवार को विज्ञप्ति जारी करते हुए दी।

उन्होंने बताया कि बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल करेंगे। इसमें राज्यभर से 200 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे, जबकि रांची से 20 से अधिक प्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी।

जैन ने बताया कि बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। वहीं पिछली कार्य समिति की बैठक की कार्यवाही की पुष्टि, प्रांतीय महामंत्री की रिपोर्ट और अंकेक्षित आय-व्यय का अनुमोदन भी किया जाएगा। विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित गतिविधियों एवं भविष्य की योजनाओं से कार्य समिति को अवगत कराएंगे, ताकि पूरे राज्य में सम्मेलन की संगठनात्मक गतिविधियों और सेवा कार्यों का विस्तार किया जा सके।

बैठक में संगठन के संविधान संशोधन से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष भी अपने अनुभव साझा करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सुझाव देंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story