बंगाल में नवनियुक्त मुख्य सचिव को मारवाड़ी समाज ने दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
बंगाल में नवनियुक्त मुख्य सचिव को मारवाड़ी समाज ने दी बधाई


रांची, 12 मई (हि.स.)। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, महामंत्री विनोद तथा संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने मंगलवार को मनोज कुमार अग्रवाल को पश्चिम बंगाल का मुख्य सचिव (सीएस) नियुक्त किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है।

सम्मेलन के पदाधिकारियों ने कहा कि मनोज कुमार अग्रवाल की यह उपलब्धि मारवाड़ी समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि समाज के लोग शिक्षा, प्रशासन, व्यापार, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा एवं कार्यकुशलता से देशभर में विशिष्ट पहचान बना रहे हैं। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि मनोज कुमार अग्रवाल अपने प्रशासनिक अनुभव, कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी सोच से पश्चिम बंगाल के विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को नई दिशा देंगे।

बधाई देने वालों में प्रदीप लोधा, अजय पोद्दार, विजय ओझा, पीयूष कनोडिया, भरत झावर, सुकान बगड़ी आदि मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story