मुकबधिर बच्चों में मंच ने किया शैक्षणिक सामग्री का वितरण

WhatsApp Channel Join Now
मुकबधिर बच्चों में मंच ने किया शैक्षणिक सामग्री का वितरण


मुकबधिर बच्चों में मंच ने किया शैक्षणिक सामग्री का वितरण


रांची, 21 जुलाई (हि.स.)।

मारवाड़ी युवा मंच, रांची दक्षिण शाखा की ओर से मंगलवार को निवारणपुर स्थित मुकबधिर विद्यालय में सामाजिक सरोकार के तहत विद्यार्थियों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। ताकि जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित कर उनका हौसला बढाया जा सके।

इस अवसर पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष और शाखा के पूर्व अध्यक्ष रोहित शारदा ने कहा कि इन बच्चों के बीच समय बिताना सौभाग्य की बात है कि जरूरतमंद लोगों के बीच आकर सेवाकार्य करने का मौका मिला। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण, बिजली और पानी के संरक्षण जैसे विषयों के प्रति भी जागरूक करने का आग्रह किया।

मौके पर पूर्व अध्यक्ष बलवीर जैन ने कहा कि भविष्य में विद्यालय के बच्चों के लिए ड्राइंग, खेलकूद सहित अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। शाखा अध्यक्ष ऋषभ रामपुरिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष श्रीरामचंद्र अग्रवाल ने किया।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष रोहित शारदा, बालवीर जैन, अध्यक्ष ऋषभ रामपुरिया सचिव राघव शारदा कोषाध्यक्ष श्रीरामचंद्र अग्रवाल संयोजक आशीष मंगल सहित शाखा के पदाधिकारी, सदस्य, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story