मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने दिव्यांगाें में बांटा व्हील चेयर

WhatsApp Channel Join Now
मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने दिव्यांगाें में बांटा व्हील चेयर


रांची, 14 मई (हि.स.)।

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन सृजन शाखा रांची की ओर से जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए गुरूवार को दो दिव्यांदाें को व्हीवल चेयर सौंपा।

संस्था की ओर से चटकपुर, पंडरा रातू रोड निवासी जयराम चौधरी (68) और राधा देवी (60) को व्हील चेयर दिया गया। दोनों दिव्यांग दोनों पैरों से असहाय हैं। लंबे समय से चलने-फिरने में कठिनाइयों का सामना कर रहे थे।

यह जानकारी देते हुए शाखा की मीडिया प्रभारी रीता मोदी ने कहा कि संस्था आगे भी सामाजिक सेवा से जुड़े कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर संस्था के नेहा सरावगी ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करना संगठन का मुख्य उद्देश्य है। व्हील चेयर मिलने के बाद दोनों लाभुकों और उनके परिजनों ने संस्था के प्रति आभार जताया। इस पहल से उन्हें दैनिक जीवन में काफी सहूलियत मिलेगी।

इस मौके पर संस्था की नेहा सरावगी, निधि सराफ, शालू सिंघानिया, आकृति सिंघानिया, नम्रता बागला, राशि सरावगी, सोनम सरावगी, निधि इंदौरिया, निकिता पाटोदिया सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story