मारवाड़ी सम्मेलन ने नवनिर्वाचित महापौर रौशनी खलखो को दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
मारवाड़ी सम्मेलन ने नवनिर्वाचित महापौर रौशनी खलखो को दी बधाई


रांची, 28 फरवरी (हि.स.)। रांची नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर रौशनी खलखो को झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता एवं झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने जीत की बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।

शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में संजय सर्राफ ने कहा कि जनता ने विकास, पारदर्शिता और सुशासन के प्रति विश्वास जताते हुए नए नेतृत्व का चयन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि महापौर के नेतृत्व में नगर निगम क्षेत्र में आधारभूत संरचना, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, जल निकासी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि शहर की बढ़ती आबादी और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध विकास अत्यंत आवश्यक है, जिसे नया नेतृत्व प्राथमिकता देगा।

संजय सर्राफ ने नगर निकाय चुनाव में विजयी सभी वार्ड पार्षदों को भी बधाई देते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि वे जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करते हुए अपने-अपने वार्डों में विकास योजनाओं को गति देंगे।

उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से रांची एक स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर के रूप में नई पहचान स्थापित करेगा।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story