झारखंड में फिर एक्टिव हुआ मानसून, जमशेदपुर में सबसे अधिक 195 मिमी बारिश दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड में फिर एक्टिव हुआ मानसून, जमशेदपुर में सबसे अधिक 195 मिमी बारिश दर्ज


रांची, 18 जुलाई (हि.स.)। दक्षिणी-पश्चिमी मानसून झारखंड में फिर से एक्टिव हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान जमशेदपुर में 195 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी।

आनेवाले दिनों में राज्या भर में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इससे राज्य भर में खरीफ फसल को गति मिलेगी।

विभाग के इस दौरान अनुसार राज्य के अन्य इलाकों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई है।

राज्य के इन इलाकों में बारिश दर्ज

इनमें तोरपा में 110 मिमी, रनिया में 72.2, कुमारडुंगी में 71, बुढमू में 70.6, जामताडा में 68.4 मिमी, खरसावां में 67.4, पुटकी में 67.2, गोइलकेरा में 62.4, अडकी में 61.8, चक्रधरपुर में 61, रामगढ में 61, गुदरी में 60.6, चाकुलिया में 36.4, हुसैनाबाद में 36.2, धालभूमगढ में 34.4 सहित अन्य इलाके शामिल हैं। इस दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान डालटेनगंज में 34.4 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया।

इधर, शनिवार को रांची सहित आसपास के इलाकों में कहीं अच्छी तो कहीं हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया।

उल्लेखनीय है कि राज्य भर में मानसून की अच्छी बारिश नहीं हुई है। राज्य में एक जून से 18 जुलाई तक सामान्य से 38 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इसमें सबसे खराब स्थिति गढवा, चतरा, देवघर, पाकुड, गोडडा और कोडरमा की है, जहां सामान्य से 50 प्रतिशत से भी कम बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं रांची, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, दुमका और खूंटी में अच्छी बारिश दर्ज की गई।

वहीं, सोमवार को रांची में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 29.2 डिग्री और न्यूनतम 24.7 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 34.4 और न्यूनतम 25.3 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 31.5 डिग्री और न्यूनतम 25.2 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story