देश को आर्थिक रूप से सबल बनाने में डाॅ. मनमोहन सिंह का महत्वपूर्ण योगदान : के. राजू

WhatsApp Channel Join Now
देश को आर्थिक रूप से सबल बनाने में डाॅ. मनमोहन सिंह का महत्वपूर्ण योगदान : के. राजू


-कांग्रेस भवन में मनमोहन सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा

रांची, 26 सितंबर (हि.स.)। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर शनिवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर के. राजू ने कहा कि देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में डॉ. मनमोहन सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। डॉ. सिंह ने अर्थशास्त्री, वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में देश की आर्थिक नीतियों को दिशा दी। वर्ष 1991 से 1996 तक वित्त मंत्री रहते हुए आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वे 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने योजना आयोग के उपाध्यक्ष, भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर और केंद्रीय वित्त मंत्री सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में योगदान दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह का आर्थिक और राजनीतिक जीवन देश के लिए महत्वपूर्ण रहा।

कार्यक्रम में विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, उपनेता राजेश कच्छप, विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, राजेश ठाकुर, डॉ. राजेश गुप्ता, सतीश पॉल मुंजनी, राकेश सिन्हा, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ. एम. तौसीफ, सोनाल शांति, आलोक दूबे, सुरेंद्र सिंह और शशि भूषण राय सहित अन्य कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story