सिरका खदान में हुए विवाद पर मांडू विधायक ने लगाई सुरक्षा की गुहार

WhatsApp Channel Join Now
सिरका खदान में हुए विवाद पर मांडू विधायक ने लगाई सुरक्षा की गुहार


रामगढ़, 02 अप्रैल (हि.स.)। सीसीएल सिरका कोलियरी में काम करने को लेकर नगर परिषद उपाध्यक्ष रणधीर कुमार गुप्ता और मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो के बीच ठन गई है। नगर परिषद उपाध्यक्ष ने विधायक के खिलाफ आवेदन दिया तो मांडू विधायक भी रामगढ़ थाना पहुंच गए। उन्होंने भी नगर परिषद उपाध्यक्ष रणधीर गुप्ता सहित लगभग 20 लोगों पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने अपनी सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की है।

विधायक निर्मल महतो ने पुलिस को बताया कि सिरका कोलियरी में आउटसोर्सिंग से नगर परिषद उपाध्यक्ष ने 5 लाख प्रति महीने की रंगदारी मांगी है। वह जब बुधवार को सिरका कोलियरी के पास मौजूद थे, इस दौरान रणधीर गुप्ता, मुकेश प्रजापति, ईश्वर डोम, प्रदीप बेदिया, विक्रम प्रजापति लगभग दो दर्जन लोगों के साथ वहां पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। उन सभी लोगों ने स्पष्ट कहा कि जब तक रंगदारी नहीं दी जाएगी वहां काम नहीं होगा। उन्होंने रणधीर गुप्ता को आपराधिक प्रवृत्ति का आदमी बताया है, और कहा है कि कई फैक्ट्रियों के खिलाफ रंगदारी मांगने के मामले में वे जेल भी जा चुके हैं। मांडू विधायक ने रणधीर गुप्ता पर कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story