हुंडरू तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत

WhatsApp Channel Join Now
हुंडरू तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत


रांची, 02 अक्टूबर (हि.स.)। रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के हुंडरू तालाब में शुक्रवार को डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान पलटू लोहरा के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तालाब से शव को बाहर निकाला।

एयरपोर्ट के पीछे स्थित बस्ती में रहने वाले पलटू लोहरा शुक्रवार की दोपहर तालाब में नहाने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान अधिक गहराई में जाने की वजह से वह डूब गया। स्थानीय लोगों के शोर मचाने के बाद कई लोग वहां जुटे लेकिन कोई भी उसे बाहर नहीं निकाल पाया जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही रांची पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तालाब में उसकी तलाश शुरू की। एनडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद तालाब से पलटू के शव को बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद अरगोड़ा अंचल के सीओ और एयरपोर्ट थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story