पत्नी की हत्या का आराेपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
पत्नी की हत्या का आराेपित गिरफ्तार


बोकारो, 27 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस ने पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के आराेपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना 26 अप्रैल 2026 की है, जब पिण्ड्राजोरा थाना अंतर्गत ग्राम चकोलिया में विकास कुमार रजवार नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी शानु देवी (25) की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पिण्ड्राजोरा रवि कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।पुलिस जांच में पाया गया कि आरोपी विकास कुमार रजवार (पिता शक्तिपद रजवार) ने घरेलू विवाद के दौरान गुस्से में आकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल चास भेजा गया। मृतका की मां सवित्री देवी (पति गोपाल रजवार, निवासी बलाईटांड, कदमटांड, थाना राजगंज, जिला धनबाद) के लिखित आवेदन के आधार पर पिण्ड्राजोरा थाना (कांड संख्या 42/2026) में मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि पत्नी के बार-बार मायके जाने की जिद से नाराज होकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगा कुल्हाड़ी तथा घटनास्थल से खून से सना बेडशीट बरामद किया है।

पुलिस ने आरोपित को 26 अप्रैल को ही विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल कुमार

Share this story