स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाना प्राथमिकता : सीएस

WhatsApp Channel Join Now
स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाना प्राथमिकता : सीएस


देवघर, 26 मार्च (हि.स.)। जिले के नए सिविल सर्जन (सीएस) डॉ रमेश प्रसाद का गुरुवार को कार्यालय में उनका पहला आधिकारिक कार्यदिवस रहा, जहां जिला झारखंड राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ (झासा) संगठन के प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर झासा संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाने की उम्मीद जताई। स्वागत करने वालों में झासा के राज्य संयोजक डॉ शरद कुमार, जिला अध्यक्ष डॉ अभय यादव, सचिव डॉ प्रभात रंजन, जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराधा कुमारी, डॉ शालिनी कुमारी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ रविजीत प्रकाश, सर्जन डॉ रवि कुमार और संथाल परगना प्रमंडल के कार्यकारिणी सदस्य डॉ चितरंजन कुमार पंकज सहित कई चिकित्सक शामिल थेे।

मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि जल्द ही जिले में पदस्थापित सभी चिकित्सकों के साथ बैठक की जाएगी। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य वातावरण तैयार कर स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाना उनकी प्राथमिकता होगी, ताकि आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा मिल सके और शिकायतों की गुंजाइश कम रहे।

वहीं झासा के राज्य संयोजक डॉ शरद कुमार ने कहा कि सिविल सर्जन जिला संगठन के पदेन संरक्षक होते हैं और उनके मार्गदर्शन में सभी चिकित्सा पदाधिकारी बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगे। जिला अध्यक्ष डॉ अभय यादव और सचिव डॉ प्रभात रंजन ने भी विश्वास जताया कि नए सिविल सर्जन के अनुभव का लाभ जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Share this story