मंईयां योजना के तहत 3.87 लाख महिलाओं के खाते में 96.79 करोड़ ट्रांसफर

WhatsApp Channel Join Now
मंईयां योजना के तहत 3.87 लाख महिलाओं के खाते में 96.79 करोड़ ट्रांसफर


रांची, 06 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत शुक्रवार को रांची जिले की 03 लाख 87 हजार 174 महिला लाभुकों के खाते में फरवरी माह की सम्मान राशि (2500 रूपये) का भुगतान कर दिया गया है।

लाभुकों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 96 करोड़ 79 लाख 35 हजार रुपये की राशि भेजी गई है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। बताया गया कि योजना के अनुसार इससे पहले जनवरी माह की सम्मान राशि का भी लाभुकों को भुगतान किया जा चुका है। जिला प्रशासन के अनुसार राशि पहुंचने वाले प्रखंडों में अनगड़ा में 16,607, अरगोड़ा शहरी क्षेत्र में 12,956, बड़गाईं शहरी क्षेत्र में 9,495, बेड़ो में 20,496, बुंडू में 8,438, बुंडू नगर पंचायत में 3,487, बुढ़मू में 17,737, चान्हो में 19,673, हेहल शहरी क्षेत्र में 15,191, ईटकी में 10,301, कांके में 31,443 तथा कांके शहरी क्षेत्र में 1,309 लाभुकों को योजना का लाभ मिला।

इसी प्रकार खलारी में 9,529, लापुंग में 11,301, मांडर में 22,984, नगड़ी में 17,747, नगड़ी शहरी क्षेत्र में 8,058, नामकुम में 17,777, नामकुम शहरी क्षेत्र में 9,389, ओरमांझी में 18,092, राहे में 9,519, रातू में 18,476, सिल्ली में 21,045, सोनाहातू में 13,018 तथा तमाड़ में 18,420 लाभुकों को सम्मान राशि का भुगतान किया गया। वहीं सदर शहरी क्षेत्र में 24,686 महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर की गई।

इधर, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी पात्र लाभुकों को योजना का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि भुगतान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की त्रुटि या विलंब नहीं होना चाहिए। यदि किसी लाभुक को राशि प्राप्ति में किसी प्रकार की समस्या आती है तो उसका त्वरित समाधान किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story