मैनहर्ट ने सरयू राय को भेजा 100 करोड़ की मानहानि का नोटिस
रांची, 27 फरवरी (हि.स.)। दुनिया की दिग्गज कंसल्टेंट कंपनी मैनहर्ट ने विधायक सरयू राय को 100 करोड़ रुपये की मानहानि का नोटिस भेजा है। यह नोटिस कंपनी की इंडिया यूनिट ने भेजा है। सरयू राय ने वर्ष 2006 में मैनहर्ट कंपनी पर आरोप लगाये थे। इसमें उन्होंने कहा था कि रांची के सिवरेज-ड्रेनेज सिस्टम बनाने के लिए नियुक्त कंस्लटेंट की नियुक्ति में गड़बड़ी हुई। उस वक्त पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास राज्य के नगर विकास मंत्री थे।
मानहानि का नोटिस मिलने के बारे में सरयू राय ने बताया कि नोटिस में 25 मार्च 2026 की तारीख है। यानी 20 साल बाद इन्हें महसूस हुआ है कि 2006 में रांची के सिवरेज-ड्रेनेज निर्माण के लिए परामर्शी चयन को अनियमित सिद्ध और मैंने उनकी मानहानि की है।
उल्लेखनीय है कि मैनहर्ट कंपनी के परामर्शी चयन में हुई अनियमितताओं को संग्रह कर सरयू राय ने एक पुस्तक भी लिखी है। जिसका नाम लम्हों की खता है। यह पुस्तक वेबसाइट सरयू राय डॉट इन के खिलाफ कंपनी ने वर्ष 2023 में उच्च न्यायालय में अपील दायर की थी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

