विजयादशमी पर माहेश्वरी सभा ने किया सामूहिक शस्त्र पूजन

WhatsApp Channel Join Now
विजयादशमी पर माहेश्वरी सभा ने किया सामूहिक शस्त्र पूजन


रांची, 21 अक्टूबर (हि.स.)। विजयादशमी के अवसर पर श्री माहेश्वरी सभा, रांची की ओर से बुधवार को सेवा सदन पथ स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में लगातार तीसरे वर्ष सामूहिक शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया।

आयोजन में सनातन परंपरा, सामाजिक एकता और शास्त्र-शस्त्र के महत्व पर जोर दिया गया। सभा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि कार्यक्रम की शुरुआत गणेश स्तुति, शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए शिक्षित और सुरक्षित होना आवश्यक है। सनातन परंपरा में शास्त्र और शस्त्र दोनों का विशेष महत्व है।

इस दौरान स्कंदमाता के स्वरूप में मायरा काबरा और शेर के रूप में सुषमा कुमारी का पुष्पवर्षा और जयकारों के साथ स्वागत किया गया। लाल-लाल चुनरी सितारों वाली भजन पर भक्तों ने नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक हनुमान चालीसा, माता की आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

सभा ने नवारंभ के चार संकल्पों गौ माता का सम्मान एवं संरक्षण, अन्न की बर्बादी रोकना, शस्त्र पूजन और मरणोपरांत नेत्रदान को दोहराया। मंच संचालन अध्यक्ष मुकेश काबरा ने किया। संयोजक अशोक साबू और सहसंयोजकों रूपेश भाला, चैतन्य सोमानी एवं लक्ष्मी चितलांगिया ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर रांची के विधायक सीपी सिंह, पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि और माहेश्वरी समाज के सदस्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764645 Articles

Share this story