महावीर मंडल ने रामनवमी को लेकर उपायुक्त से मिलकर की चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
महावीर मंडल ने रामनवमी को लेकर उपायुक्त से मिलकर की चर्चा


रांची, 13 मार्च (हि.स.)। श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति रांची के अध्यक्ष सागर वर्मा, मंत्री निलेश यादव, उपाध्यक्ष राहुल सिन्हा चंकी, राजा सेन गुप्ता के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को रांची के उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री से मिलकर श्री रामनवमी महोत्सव को लेकर चर्चा की।

मौके पर उपायुक्त ने समिति के पदाधिकारियों को जिला प्रशासन की और से हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। साथ ही उपायुक्त ने 15 मार्च को आयोजित केन्द्रीय शांति समिति की बैठक में आमंत्रित किया है।

मौके पर समिति के सहमंत्री प्रकाश चंद्र सिन्हा, उदय रविदास, संतोष कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष आनंद जालान, अंकेक्षक ब्रजेश कुमार श्री रामनवमी श्रृंगार समिति के अध्यक्ष बबलू यादव, कार्यकारी अध्यक्ष मयंक गिरी, मंत्री अजय वर्मा, संयोजक राकेश वर्मा, शंकर सिन्हा, जय सिंह यादव, सागर कुमार, रवींद्र वर्मा, रामधन बर्मन सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story