महावीर मंडल केंद्रीय समिति ने रामभक्तों में बांटी तलवार और महावीरी झंडा

WhatsApp Channel Join Now
महावीर मंडल केंद्रीय समिति ने रामभक्तों में बांटी तलवार और महावीरी झंडा


रांची, 24 मार्च (हि.स.)। श्री रामनवमी महोत्सव के तीसरी और अंतिम मंगलवारी के उपलक्ष्य में श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति की ओर से रांची के महावीर चौक स्थित श्री प्राचीन हनुमान मंदिर में सभी अखाड़ेधारियों को तलवार एवं महाविरी झंडा भेंट किया गया।

इस अवसर पर सभी राम भक्तों का श्री राम पट्टा पहना कर भव्य रूप से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति रांची के अध्यक्ष सागर वर्मा, मंत्री निलेश यादव, उपाध्यक्ष राहुल सिन्हा चंकी, राजा सेन गुप्ता, कोषाध्यक्ष आनंद जलान, सह मंत्री उदय रविदास, प्रकाश चंद्र सिन्हा, संतोष कुमार गुप्ता, अंकेक्षक ब्रजेश कुमार, प्रवक्ता राजेश वर्मा, प्रचार मंत्री रॉकी वर्मा शामिल हुए।

इसके अलावा कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष विजय वर्मन, जय सिंह यादव, कैलाश यादव, राजीव रंजन मिश्रा, रामधन वर्मन, हीरालाल साहू, विजय साहू एवं शुभाष साहु सहित कई अखाड़े के भक्त शामिल हुए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story