भक्तिमय माहौल में हुई महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना

WhatsApp Channel Join Now
भक्तिमय माहौल में हुई महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना


रामगढ़, 11 अक्टूबर (हि.स.)।

शहर के मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित श्री अग्रसेन जयंती रविवार को पूजा-अर्चना एवं आरती श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई।

इस अवसर पर पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। प्रसिद्ध भजन गायक कमल बागड़िया, ध्रुव सिंह चौहान और मनोज शर्मा ने सर्वप्रथम गणेश वंदना प्रस्तुत किया। इसके बाद महाराजा अग्रसेन की आरती की गई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से पूजा-अर्चना में भाग लिया और महाराजा अग्रसेन के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। पूजा-अर्चना और आरती के दौरान श्रद्धा, भक्ति एवं सामाजिक एकजुटता का सुंदर दृश्य देखने को मिला।

कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, महिला संयोजिकाओं और समाज के गणमान्य लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। अध्यक्ष नानूराम गोयल, उपाध्यक्ष विकास शाह, मंत्री शंकर लाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक पंसारी और जयंती संयोजक निखिल गोयल सहित कार्यकारिणी सदस्य उज्ज्वल बरेलिया, संजीव बरेलिया, आशीष अग्रवाल, विकास केडिया एवं अरुण गोयल उपस्थित रहे।

आयोजन में महिला संयोजिकाओं के रूप में सिंपल बरेलिया, पिंकी गोयल, संगीता अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, त्रिशा केडिया, सिद्धि जैन, दीक्षा अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, निधि बरेलिया, सुधा गोयल एवं रीता अग्रवाल की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर महावीर गोयल, मुरारी लाल अग्रवाल, दिनेश पोद्दार, सागर भारती, सत्य प्रकाश गोयल, महावीर बौनदिया, प्रिंस अग्रवाल, मनोज मित्तल, जगदीश गोयल, प्रदीप बरेलिया, अंजय भावसिंहका सहित समाज के सैकड़ों पुरुष, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story