मेकॉन कॉलोनी के श्यामली दुर्गापूजा समारोह में धूमधाम से मनी महाअष्टमी

WhatsApp Channel Join Now
मेकॉन कॉलोनी के श्यामली दुर्गापूजा समारोह में धूमधाम से मनी महाअष्टमी


-पूजा-अर्चना, पुष्पांजलि और महाभोग वितरण में शामिल हुए श्रद्धालु

रांची, 19 अक्टूबर (हि.स.)। रांची के मेकॉन कॉलोनी स्थित श्यामली दुर्गापूजा समारोह में सोमवार को महाअष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और श्रद्धा व भक्ति के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।

मेकॉन की सीमान्तिनी साहू ने सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाअष्टमी के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, पुष्पांजलि और महाभोग वितरण का आयोजन किया गया।

सीमान्तिनी साहू ने बताया कि दिन की शुरुआत पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों और विशेष पूजा के साथ हुई। इसके बाद आयोजित पुष्पांजलि में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के चरणों में पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। मंत्रोच्चार, शंखनाद और भक्तिमय संगीत से पूजा परिसर का माहौल भक्तिमय बना रहा।

आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए महाभोग की व्यवस्था की गई। प्रसाद ग्रहण करने और उसके वितरण में लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम में सामुदायिक सहभागिता, आपसी सौहार्द और धार्मिक आस्था का माहौल देखने को मिला।

आयोजकों के अनुसार, श्यामली दुर्गापूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामुदायिक एकजुटता, सांस्कृतिक विरासत और सामूहिक सहभागिता का भी प्रतीक है। दुर्गापूजा के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य उत्सवी गतिविधियों का आयोजन भी जारी रहेगा।

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं, स्वयंसेवकों और मेकॉन परिवार के सदस्यों सहित कई लोग उपस्थित रहे।---------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763588 Articles

Share this story