नई प्रीमियम 24 स्पीड पोस्ट और पार्सल सेवाओं का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
नई प्रीमियम 24 स्पीड पोस्ट और पार्सल सेवाओं का शुभारंभ


रांची, 17 मार्च (हि.स.)। इंडिया पोस्ट की ओर से रांची जीपीओ में मंगलवार को आयोजित एक वेबिनार के माध्यम से नई प्रीमियम स्पीड पोस्ट सेवाओं 24 स्पीड पोस्ट और 48 स्पीड पोस्ट का शुभारंभ किया गया।

इन सेवाओं का उद्देश्य ग्राहकों को तेज, सुरक्षित और समयबद्ध डिलीवरी सुविधा देना है। इस अवसर पर जीपीओ के सीनियर पोस्ट मास्टर दिवाकर प्रसाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इंडिया पोस्ट की ओर से शुरू की गई जो नई सेवाएं ग्राहकों को बेहतर, तेज और विश्वसनीय डिलीवरी सुविधा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

24 स्पीड पोस्ट सेवा के अंतर्गत चयनित शहरों में अगले दिन (डी प्लस 1) डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 24 स्पीड पोस्ट पार्सल सेवा त्वरित और सुरक्षित पार्सल डिलीवरी के लिए विशेष रूप से शुरू की गई है। वहीं, 48 स्पीड पोस्ट सेवा के माध्यम से 48 घंटों (डी प्लस 2) के भीतर डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी। यह पहल बदलती हुई आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक डाक सेवाओं को सुदृढ़ करेगी। इन सेवाओं में ओटीपी आधारित सुरक्षित डिलीवरी, रियल-टाइम ट्रैकिंग, एसएमएस अलर्ट और देरी होने पर मनी-बैक गारंटी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह पहल व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों प्रकार के ग्राहकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। वेबिनार में उपस्थित प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना की और सेवाओं के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story