बसंत मेले में महिलाओं ने की जमकर खरीदारी, गणगौर सिंधारा का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
बसंत मेले में महिलाओं ने की जमकर खरीदारी, गणगौर सिंधारा का आयोजन


रांची, 18 मार्च (हि.स.)। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच के बसंत मेले के दूसरे दिन बुधवार को महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। स्टॉल में सुबह से ही काफी रौनक देखी गई। सभी स्टॉलधारी महिलाएं काफी खुश नजर आ रही थीं।

मेला में हाथ से बने हुए सामानों की लोगों ने काफी तारीफ की। साथ ही हाथ के बने हुए केक, पेस्ट्री, चॉकलेट पॉप्स बच्चों और महिलाओं को काफी पसंद आए। इसकेे अलावा लड्डू गोपाल की पोशाक और गहनों की महिलाओं ने खूब सराहना की।

वहीं शाम को गणगौर के उपलक्ष्य में बहू बेटियों का सिंधारा किया गया। इसमें सृजन शाखा की बहू बेटियों ने गणगौर के उपलक्ष्य में एक गणगौर पूजा को दर्शाया गया।

मौके पर महिलाओं ने एक दूसरे को सिंधारा अर्पित किया और साथ ही बसंत के मौसम का आनंद लिया। इस मौके पर सभी ने एकजुट होकर पारिवारिक और सामाजिक संबंधों को मजबूत किया और पुराने रीति रिवाज को जीवित रखा। वहीं महिलाओं ने लजीज व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया। मौके पर सृजन शाखा की अध्यक्ष नेहा सरावगी अपनी टीम के साथ उपस्थित थीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रूपा अग्रवाल, नैना मोर, मधु सर्राफ, उर्मिला पाड़िया, अनुसूया नेवटिया, रीना सुरेखा, बीना मोदी, मंजू केडिया, प्रीती बंका, मंजू गाड़ोदिया, प्रीती पोद्दार, मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा, छाया अग्रवाल, सीमा पोद्दार सहित अन्य की अहम भूमिका रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story