देवघर में श्रद्धा व उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

WhatsApp Channel Join Now
देवघर में श्रद्धा व उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा


देवघर, 16 जुलाई (हि.स.)। श्री श्री बालानंद ब्रह्मचारी आश्रम, करनीबाद से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। रथयात्रा का शुभारंभ आश्रम के सेवायत श्री पवित्रानंद ब्रह्मचारी के वैदिक मंत्रोच्चारण से हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित देवघर के अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने भगवान के रथ को खींचकर यात्रा का शुभारंभ किया।

रथयात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान जगन्नाथ के जयघोष और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ रथ खींचते हुए आगे बढ़े। यात्रा आश्रम से प्रारंभ होकर टावर चौक, कुंडा मोड़ होते हुए पुनः आश्रम पहुंची।

इस अवसर पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय, प्रो उदय प्रकाश, अरविंद बाजपेई, दिनेश कुमार मंडल, परिमल ठाकुर, राजकुमार शर्मा, ललित नारायण यादव, अनूज दूबे, दयानंद दूबे, सोमेन मुखर्जी, अनूज बाजपेई, दुर्गा पांडेय, किशन मंडल, लीलू यादव, गोवर्धन मंडल, अभिमन्यु तिवारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु एवं अनुयायी उपस्थित थेे।

रथयात्रा के समापन पर आश्रम पहुंचने पर सेवायत श्री पवित्रानंद ब्रह्मचारी ने अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार और जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Share this story