चिराग पासवान का जन्मदिन धूमधाम से ३१ को मनाएगी पार्टी : जनार्दन

WhatsApp Channel Join Now
चिराग पासवान का जन्मदिन धूमधाम से ३१ को मनाएगी पार्टी : जनार्दन


रांची, 29 अक्टूबर (हि.स.)। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का जन्मदिन (बर्थडे पार्टी) आगामी 31 अक्टूबर 2026 को रांची में मनाया जाएगा। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन पासवान और प्रधान महासचिव विकास रंजन सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने गुरुवार को संयुक्त रूप से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

जारी विज्ञप्ति में प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि जन्मदिन समारोह का आयोजन धुर्वा स्थित विधायक आवास, क्वार्टर नंबर 58 में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों, मुख्य संगठन और महिला विंग के पदाधिकारियों के साथ रांची जिला के पदाधिकारियों सहित अन्य लोगों को आमंत्रित किया गया है।

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश नेतृत्व ने सभी संबंधित पदाधिकारियों से निर्धारित समय से पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769099 Articles

Share this story