लोजपा (आर) रांची के सभी प्रखंडों में सदस्यता अभियान चलाएगी

WhatsApp Channel Join Now
लोजपा (आर) रांची के सभी प्रखंडों में सदस्यता अभियान चलाएगी


लोजपा (आर) रांची के सभी प्रखंडों में सदस्यता अभियान चलाएगी


रांची, 13 सितंबर (हि.स.)। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) रांची जिला के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को लाइन टैंक रोड स्थित ड्यूक मेंशन के जिला कार्यालय में हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिनेश सोनी ने की। बैठक में संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कई निर्णय लिए गए।

बैठक में सर्वसम्मति से रांची जिले के सभी प्रखंडों में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा रांची शहर के सभी वार्डों में संगठन को मजबूत करने के लिए वार्ड अध्यक्षों का गठन किया जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा।

बैठक में झारखंड प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं चतरा विधायक जनार्दन पासवान तथा धनबाद जिला के प्रधान महासचिव पप्पू सिंह को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान द्वारा मनोनीत किए जाने पर खुशी जताई गई। दोनों नेताओं के रांची आगमन पर जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से भव्य स्वागत करने का निर्णय भी लिया गया। स्वागत कार्यक्रम की तिथि अगली बैठक में तय की जाएगी।

बैठक में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा देवी, जिला अध्यक्ष दिनेश सोनी, उपाध्यक्ष तनिक कुमार, प्रधान महासचिव आकाश भारती, महासचिव प्रमोद एक्का, महेश पासवान, संदीप कुमार राय, सचिव सरवन कुमार, मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी आनंद वर्मा, संगठन मंत्री राजेश कुमार सिंह, प्रतिज्ञा कुमार सिंह, सलाहकार मंत्री रवि रंजन, अजय पासवान सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story