लोजपा (आर) की रांची जिला कमेटी की बैठक 13 को

WhatsApp Channel Join Now
लोजपा (आर) की रांची जिला कमेटी की बैठक 13 को


रांची, 11 सितंबर (हि.स.)। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) रामविलास के रांची जिला अध्यक्ष दिनेश सोनी ने जिला के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक 13 सितंबर 2026 को आहुत की है।

उन्होंने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बैठक में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की झारखंड प्रदेश की नई कमेटी के गठन के बाद रांची जिला संगठन के पुनर्गठन पर चर्चा होगी। पार्टी ने चतरा विधायक जनार्दन पासवान को प्रदेश अध्यक्ष और धनबाद निवासी पप्पू सिंह को प्रधान महासचिव बनाया है। इसी के मद्देनजर रांची जिला की नई कमेटी में किन पदों पर किसे जिम्मेदारी दी जाएगी, इसका निर्णय बैठक में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से बैठक में समय पर पहुंचने की अपील की है।

जिला अध्यक्ष ने बताया कि नई कमेटी के गठन के बाद रांची जिले में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान प्रखंड से लेकर वार्ड स्तर तक संचालित करने की योजना है। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर भी विचार-विमर्श होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story