मां दुर्गा के स्वरूप में सजीं नन्हीं बच्चियां, मोहा मन

WhatsApp Channel Join Now
मां दुर्गा के स्वरूप में सजीं नन्हीं बच्चियां, मोहा मन


मां दुर्गा के स्वरूप में सजीं नन्हीं बच्चियां, मोहा मन


रामगढ़, 16 अक्टूबर (हि.स.)। नवरात्रि की भक्ति, भारतीय संस्कृति की झलक और बच्चों के उत्साह से रामगढ़ का किड्स वर्ल्ड स्कूल का परिसर भक्तिमय हो उठा। विद्यालय में शुक्रवार को कन्या पूजन एवं डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक पोशाकों में सजे बच्चों और मां दुर्गा, भगवान श्रीराम सहित विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूप में पहुंचे नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन के साथ हुआ। छोटी-छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का रूप मानकर उनकी पूजन की गई। इसके बाद आयोजित डांडिया महोत्सव में बच्चों ने पारंपरिक संगीत की धुन पर उत्साहपूर्वक नृत्य किया। उनकी आकर्षक वेशभूषा और मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762182 Articles

Share this story