लायंस क्लब ने महिला पुलिसकर्मियों के बीच बांटा छाता

WhatsApp Channel Join Now
लायंस क्लब ने महिला पुलिसकर्मियों के बीच बांटा छाता


रांची, 01 जुलाई (हि.स.)। लायंस क्लब रांची की ओर से बुधवार को शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर ड्यूटी कर रही महिला पुलिसकर्मियों के बीच छातों का वितरण किया गया। बढ़ती धूप और बारिश के मौसम को देखते हुए क्लब ने यह सेवा अभियान चलाया, जिसका महिला पुलिसकर्मियों ने स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने लायंस क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान इस तरह की उपयोगी सामग्री उन्हें काफी राहत पहुंचाएगी।

उन्होंने क्लब से भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी अभियान जारी रखने का अनुरोध किया।

लायंस क्लब के अध्यक्ष दिलीप बंका सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था हमेशा सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देती है और जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्य लगातार जारी रखेगी। बंका ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से लायंस क्लब रांची के वर्तमान अध्यक्ष लायन दिलीप कुमार बंका, प्रथम महिला लायन बीना बंका, निर्मल मानपुरिया सहित अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story