खाटू नरेश को द्वादशी पर लगा खीर चूरमा का भोग

WhatsApp Channel Join Now
खाटू नरेश को द्वादशी पर लगा खीर चूरमा का भोग


रांची, 24 अगस्त (हि.स.)। श्री श्याम मण्डल की ओर से रांची के अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में सोमवार को खाटू नरेश श्याम बाबा को द्वादशी के पावन अवसर पर संध्या में खीर चूरमा का भोग अर्पित किया गया।

भोग के मुख्य यजमान सुशीला देवी पसारी ने अपने पूरे परिवार के साथ श्याम बाबा को खीर चूरमा का भोग अर्पित किया।

सर्वप्रथम मंडल के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बागला, मंत्री धीरज बंका और पसारी परिवार ने गणेश पूजन कर मन्दिर में विराजे वीर बजरंगबली और शिव परिवार का भी पूजन कर विभिन्न प्रकार के फल एवं मिष्ठान अर्पित कर श्री श्याम प्रभु को खीर चूरमे का भोग अर्पित किया।

इस अवसर पर पूरा मन्दिर परिसर हारे के सहारे की जय - लखदातार की जय जयकारों के गूंज उठा।

इधर, द्वाशी के दिन श्री श्याम प्रभु का प्रिय भोग खीर चूरमा को लेने भक्त कतारबद्ध होकर प्राप्त कर रहे थे। साथ ही श्री श्याम मंडल के कार्यकर्ता आए हुए भक्तजनों को शुद्ध पेयजल का वितरण कर रहे थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विकाश पढ़िया, प्रदीप अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, प्रमोद बगड़िया, अरुण धानुका, नितेश लाखोटिया, लल्लू सारस्वत का सहयोग रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story