वामपंथी छात्र संगठनों ने भगत सिंह की जयंति पर दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
वामपंथी छात्र संगठनों ने भगत सिंह की जयंति पर दी श्रद्धांजलि


रांची, 28 सितंबर (हि.स.)। वामपंथी छात्र संगठनों ऑल इंडिया युथ फेडरेशन (एआईवाईएफ) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) की ओर से शहीद-ए-आजम भगत सिंह कि 118 वीं जयंती रांची अल्बर्ट एक्का चौक स्थित भाकपा कार्यालय में सोमवार को मनाई गई।

मौके पर एआईवाईएफ के प्रदेश महासचिव अजय सिंह ने कहा कि आज देश के छात्र और युवा शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े अनेक सवालों का सामना कर रहे हैं। ऐसे समय में भगत सिंह के विचारों को पढ़ना और समझना बेहद जरूरी है। उनकी विरासत को केवल तस्वीरों, माल्यार्पण और नारों तक सीमित करने के बजाय उनके विचारों को अपने सामाजिक और छात्र आंदोलनों में आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मौके पर एआईएसफ के प्रदेश सचिव विक्रम कुमार ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह को अपना आदर्श मानने वाले हर युवा को किताब उठानी होगी, सवाल पूछने होंगे और अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। शिक्षा के अधिकार, रोजगार, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के संघर्ष में छात्र-युवा आगे आएं। एआईएसएफ राज्यआ के छात्र-युवाओं से अपील करता है कि वे भगत सिंह के विचारों को पढ़ें, समझें और अपने जीवन और संघर्षों में उतारें।

मौके पर महेंद्र वर्मा, गौरव वर्मा, राजेश कुमार, मनोज ठाकुर, अजय चौधरी विजय कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story