विधानसभा के समक्ष छात्रों पर लाठीचार्ज करना गलत : आजसू

WhatsApp Channel Join Now
विधानसभा के समक्ष छात्रों पर लाठीचार्ज करना गलत : आजसू


रांची, 16 मार्च (हि.स.)। आजसू पार्टी ने झारखंड विधानसभा के समक्ष छात्र आजसू के कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो और आंदोलनरत छात्रों पर लाठी चार्ज करने की निंदा की है। पार्टी ने मामले में दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

आजसू के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जेटेट की परीक्षा को अविलंब आयोजित करने की मांग को लेकर विधानसभा के समक्ष शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान छात्र नेता बबलू महतो सहित सभी छात्रों पर लाठीचार्ज की गई। इसमें बबलू महतो सहित कई छात्र घायल हो गए जो अति दुर्भाग्यपूर्ण है। आजसू पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है और यथाशीघ्र जेटेट परीक्षा आयोजित करने की मांग करती है।

डॉ भगत ने कहा कि राज्य सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन की ओर से लाठीचार्ज कर छात्रों की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य सरकार लाठीचार्ज कर अपनी छात्रों विरोधी होने का प्रमाण दे रही है। उन्हों ने कहा कि राज्य सरकार जिस अधिकारी के आदेश पर लाठीचार्ज की गई है उसके खिलाफ अविलंब कार्रवाई करे और छात्रों की मांग के अनुरूप यथाशीघ्र जेटेट परीक्षा आयोजित करे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story