स्वर्गीय राधा देवी स्मृति वुडबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

WhatsApp Channel Join Now
स्वर्गीय राधा देवी स्मृति वुडबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम


रांची, 31 अक्टूबर (हि.स.)। रांची कॉलेज ग्राउंड में शनिवार को अर्थ फाउंडेशन और रांची जिला वुडबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय राधा देवी स्मृति वुडबॉल प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। एक दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने बालक एवं बालिका वर्ग में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अर्थ फाउंडेशन के ट्रस्टी दीपक बंका, समाजसेविका दीपा बंका, भाजपा महानगर प्रवक्ता विश्वजीत सिंह, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, झारखंड राज्य वुडबॉल संघ के सचिव गोबिंद झा और समाजसेवी रूपम झा उपस्थित थे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को उपहार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन एवं आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस तरह के आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

प्रतियोगिता के जूनियर बालक वर्ग में पीयूष उपाध्याय ने प्रथम, यश ठाकुर ने द्वितीय और मनीष उरांव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में श्रेया शर्मा प्रथम, सुहानी कुमारी द्वितीय और सलोनी हांसदा तृतीय रहीं। वहीं, सीनियर बालक वर्ग में शुभम शर्मा और सीनियर बालिका वर्ग में सबनम बरैकि ने प्रथम स्थान हासिल किया।

आयोजन को सफल बनाने में गोबिंद झा, सरवर अंसारी, बंटी टोप्पो, निखिल खलखो, अजीत गोप, स्मिता सरकार और नीतीश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसकी जानकारी देव पूजन ठाकुर ने दी।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770142 Articles

Share this story