अंतिम दिन मेयर के लिए 09 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन, कुल 19 लोगों ने भरा पर्चा

WhatsApp Channel Join Now
अंतिम दिन मेयर के लिए 09 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन, कुल 19 लोगों ने भरा पर्चा


रांची, 04 फ़रवरी (हि.स.)। निकाय चुनाव को लेकर बुधवार को अंतिम दिन मेयर पद के लिए 09 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। इस पद के लिए कुल 19 लोगों ने नामांकन पर्चा भरा। रांची समाहरणालय और बुंडू अनुमंडल कार्यालय में बनाये गये निर्वाची पदाधिकारियों के कक्ष में अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। मेयर पद के सभी 19 अभ्यर्थियों में रमा खलखो, सुनील फकीरा कच्छप, देवी दयाल मुण्डा, कथरीना तिर्की, सोनू खलखो, राजेन्द्र मुण्डा, सुजाता कच्छप, विनोद कुमार बड़ाईक, संजय कुमार टोप्पो,

प्रवीण कच्छप, सुमन कांत तिग्गा, अजीत लकड़ा, किरण कुमारी, सुरेंद्र लिंडा, रौशनी खलखो, रामशरण तिर्की, सुजीत कुमार कुजूर, सुजीत बिजय आनंद कुजूर और बीरू तिर्की शामिल हैं।

सभी 53 वार्ड के लिए कुल 167 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, इनमें 96 महिलाएं हैं।

वार्ड पार्षद के लिए इन लोगों ने किया नामांकन

बुधवार को सभी 53 वार्डों में नामांकन दाखिल करने वालों में वार्ड एक – तीन, वार्ड दाे – पांच, वार्ड तीन – दाे, वार्ड चार – दाे, वार्ड पांच – तीन, वार्ड छह– शून्य , वार्ड सात – दाे,

वार्ड आठ – छह, वार्ड नाै – तीन, वार्ड 10 – छह, वार्ड 11 – तीन, वार्ड 12 – एक, वार्ड 13 – तीन, वार्ड 14 – पांच,

वार्ड 15 – तीन, वार्ड 16 – दाे, वार्ड 17 – एक,

वार्ड 18 – चार, वार्ड 19 – दाे, वार्ड 20 – चार, वार्ड 21 – तीन, वार्ड 22 – पांच, वार्ड 23 – तीन, वार्ड 24 – पांच,

वार्ड 25 – नाै, वार्ड 26 – एक, वार्ड 27 – चार, वार्ड 28 – चार, वार्ड 29 – चार, वार्ड 30 – एक, वार्ड 31 – चार,

वार्ड 32 – छह, वार्ड 33 - शून्य, वार्ड 34 – पांच, वार्ड 35 – एक, वार्ड 36 – एक, वार्ड 37 – चार, वार्ड 38 – छह, वार्ड 39 – तीन, वार्ड 40 – एक, वार्ड 41 – एक,

वार्ड 42 – तीन, वार्ड 43 – दाे, वार्ड 44 – तीन,

वार्ड 45 – एक, वार्ड 46 – एक, वार्ड 47 – एक, वार्ड 48 – पांच, वार्ड 49 – तीन, वार्ड 50 – पांच, वार्ड 51 – चार,

वार्ड 52 – तीन और वार्ड 53 – पांच प्रत्‍या‍शियों ने नामांकन दाखिल किया।

इधर, बुंडू नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए तीन अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। वहीं वार्ड पार्षद के लिए 23 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें 08 महिलाएं हैं। नामांकन दाखिल करने वालों में वार्ड एक – दाे, वार्ड दाे – शून्य , वार्ड तीन – दाे,

वार्ड चार – तीन, वार्ड पांच – एक, वार्ड छह - शून्य , वार्ड सात - शून्य , वार्ड आठ – दाे, वार्ड नाै – छह, वार्ड 10 – तीन,

वार्ड 11– एक, वार्ड 12 – दाे और वार्ड 13 – एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story