भू माफियाओं ने महंत को बेंच दी तीन एकड़ जीएम लैंड जमीन, सीओ ने रोका काम

WhatsApp Channel Join Now
भू माफियाओं ने महंत को बेंच दी तीन एकड़ जीएम लैंड जमीन, सीओ ने रोका काम


भू माफियाओं ने महंत को बेंच दी तीन एकड़ जीएम लैंड जमीन, सीओ ने रोका काम


भू माफियाओं ने महंत को बेंच दी तीन एकड़ जीएम लैंड जमीन, सीओ ने रोका काम


रामगढ़, 12 जून (हि.स.)। रामगढ़ में भू माफियाओं का आतंक कम करने के लिए अधिकारी लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद भू माफिया सरकारी जमीन को हड़पने से बाज नहीं आ रहे। इस बार कुछ भू माफियाओं ने एक महंत को ही सरकारी जमीन बेंच डाली। जब अधिकारियों को इस बात का पता चला तो उन्होंने जमीन पर चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल रोक दिया। साथ ही वहां जमीन सरकारी है इसका बोर्ड भी लगा दिया।

महंत श्री पुरुषोत्तम नंद तीर्थनाथ बना रहे थे मंदिर

बाजार समिति के पीछे जिस जमीन पर चारदिवारी का निर्माण कार्य चल रहा था, उसके कर्ताधर्ता महंत पुरुषोत्तम नंद तीर्थनाथ हैं। जब अधिकारी वहां पहुंचे तो महंत ने भी उनके सामने पहुंचकर सारी बातें रखी। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि हीरालाल महतो, कौलेश्वर महतो, कृष्णा महतो आदि लोगों ने 3.10 एकड़ जमीन उन्हें मंदिर बनाने के लिए दी है। कई लाख रुपये महंत जमीन के एवज में उन्हें दे भी चुके हैं। कुछ रकम बाकी है, जो देना है।

सीईओ ने लगवाया सरकारी जमीन का बोर्ड

विवादित स्थल पर पहुंचे रामगढ़ अंचल अधिकारी रमेश रविदास ने बताया कि रामगढ़ बाजार समिति के पीछे कई एकड़ जीएम लैंड जमीन मौजूद है। उस जमीन का गलत तरीके से कुछ लोगों की ओर से दस्तावेज तैयार कर लिया गया है। जैसे ही उन्हें सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य करने की सूचना मिली, वे अंचल निरीक्षक अजय कुमार, अमीन और अन्य कर्मचारियों के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने देखा कि खाता नंबर दो के प्लॉट नंबर 2089 पर बड़े पैमाने पर चारदीवारी निर्माण का कार्य चल रहा है। उन्होंने जमीन की मापी कराई और यह स्पष्ट कर दिया कि खाता नंबर दो प्लॉट नंबर 2089 रकबा तीन एकड़ 10 डिसमिल सरकारी जमीन है। रामगढ़ अंचल के मौजा रामगढ़ के उक्त जमीन पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य, अतिक्रमण, खरीद बिक्री करना गैरकानूनी है। इस भूमि पर अवैध रूप से निर्माण एवं खरीद बिक्री करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story