फैसले से नाखुश पक्ष एएसओ को कार्यालय से खींचकर ले गया कमिश्नर कार्यालय

WhatsApp Channel Join Now
फैसले से नाखुश पक्ष एएसओ को कार्यालय से खींचकर ले गया कमिश्नर कार्यालय


फैसले से नाखुश पक्ष एएसओ को कार्यालय से खींचकर ले गया कमिश्नर कार्यालय


दुमका, 09 जून (हि.स.)। गोड्डा जिले के तेतरिया गांव से जुड़े वर्ष 824/2018 के एक भूमि विवाद मामले को लेकर दुमका स्थित बंदोबस्त कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ। पीड़ित पक्ष ने असिस्टेंट सेटलमेंट ऑफिसर को अपने कार्यालय से निकालकर कमिश्नर के कार्यालय में खींचकर लाया गया जहां कमिश्नर के सचिव के सामने प्रस्तुत किया गया।

पीड़ित पक्ष का टाइटल सूट से जुड़े मामले में एएसओ (सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी) ने विपक्षी पक्ष उदय कृष्ण सिंह के पक्ष में सेटलमेंट स्वीकृत किए जाने से नाराज सुकरी देवी और उनके समर्थक आक्रोशित हो गए। इसी दौरान लोगों ने एएसओ को कार्यालय से बाहर निकालते हुए कमिश्नर कार्यालय तक ले गए। घटना के दौरान एक महिला एएसओ के पैरों पर गिरती हुई भी दिखाई दी कि उनलोगों के साथ न्याय क्यों नहीं हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए संथाल परगना प्रमंडलीय आयुक्त के सचिव ने नगर थाना प्रभारी और एसडीपीओ को तत्काल कार्यालय बुलाया। दोनों पक्षों की मौजूदगी में मामले की जानकारी ली गई। सचिव ने एएसओ को संबंधित प्रकरण से जुड़े सभी अभिलेख और दस्तावेज एक दिन मे उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है और पीड़ित पक्ष को कमिश्नर के नाम पर आवेदन पूरी घटना की जानकारी देने की बात कही। बताया जा रहा है कि उदय कृष्ण सिंह और सुकरी देवी के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इस घटना की चर्चा बंदोबस्त कार्यालय और कमिश्नर कार्यालय परिसर में होती रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

Share this story