जितपुर खनन परियोजना के प्रभावित रैयतों के लिए मुआवजा शिविर आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
जितपुर खनन परियोजना के प्रभावित रैयतों के लिए मुआवजा शिविर आयोजित


-सुंदरपहाड़ी प्रखंड परिसर में मौजा तेलभीटा और पहाड़पुर के भूमि रैयतों ने भरे मुआवजा बॉन्ड

गोड्डा, 13 अक्टूबर (हि.स.)। जितपुर खनन परियोजना के तहत भूमि मुआवजा प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए मंगलवार को सुंदरपहाड़ी प्रखंड परिसर में शिविर आयोजित किया गया। जिला प्रशासन के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में टेरी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड ने सहयोग किया। शिविर के माध्यम से परियोजना से प्रभावित भूमि रैयतों को मुआवजे से संबंधित औपचारिकताएं पूरी करने में सहायता प्रदान की गई।

शिविर में परियोजना के अंतर्गत आने वाले मौजा तेलभीटा और मौजा पहाड़पुर के भूमि रैयत शामिल हुए। रैयतों ने मुआवजा प्राप्त करने के लिए आवश्यक मुआवजा बॉन्ड भरे और संबंधित दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करने में भाग लिया। इस दौरान उन्हें मुआवजा प्राप्त करने से जुड़ी आवश्यक औपचारिकताओं की जानकारी भी दी गई।

शिविर में टेरी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के साइट हेड सहित अन्य पदाधिकारियों ने भूमि रैयतों के साथ समन्वय स्थापित कर मुआवजा संबंधी प्रक्रिया में सहयोग किया। जिला प्रशासन और कंपनी की ओर से प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और नियमानुसार आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

कंपनी ने प्रशासन के मार्गदर्शन में भूमि अधिग्रहण और मुआवजे से संबंधित प्रक्रियाओं को निर्धारित नियमों के अनुरूप पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई।

शिविर में अंचल अधिकारी, भू-अर्जन पदाधिकारी सहित जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

--------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760284 Articles

Share this story