संदिग्ध हालात में मजदूर का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Channel Join Now
संदिग्ध हालात में मजदूर का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस


चतरा, 20 मार्च (हि.स.)। चतरा जिले के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के केरलिबार पंचायत में ईंट भट्ठे पर काम करने गए एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव ईंट भट्टे से शुक्रवार को बरामद किया गया।

मृतक की पहचान मदनपुर गांव निवासी विनोद गंझू (30) के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, विनोद गुरुवार को केरलिबार पंचायत के निमियाटांड़ स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करने गया था। मजदूरी के सिलसिले में वह वहीं रुक गया और रात में घर नहीं लौटा। बताया जा रहा है कि भट्ठा संचालन के बाद रात में मजदूरों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की गई थी

इसी दौरान सभी मजदूर मौजूद थे और विनोद भी वहीं देखा गया था। लेकिन सुबह उसका शव संदिग्ध हालत में मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story