कुमार गौरव बने झारखंड प्रदेश के युवा अध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now

रांची, 28 दिसंबर (हि.स.)। अखिल भारतीय यूथ कांग्रेस ने कुमार गौरव को झारखंड प्रदेश का युवा अध्यक्ष नियुक्त किया है। कुमार गौरव की नियुक्ति अखिल भारतीय यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब ने रविवार को की है।

इसके अलावा वरीय उपाध्यक्ष के पद पर कुलदीप कुमार रवि और उपाध्यक्ष के पद पर आशुतोष कुमार की नियुक्ति की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story