झारखंड क्षत्रिय महासंघ की ओरमांझी प्रखंड समिति गठित,खिरमोहन सिंह अध्यक्ष और प्रमोद कुमार सिंह बने सचिव

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड क्षत्रिय महासंघ की ओरमांझी प्रखंड समिति गठित,खिरमोहन सिंह अध्यक्ष और प्रमोद कुमार सिंह बने सचिव


रांची, 10 अगस्त (हि.स.)। झारखंड क्षत्रिय महासंघ की ओरमांझी प्रखंड समिति के विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से ओरमांझी प्रखंड समिति का गठन किया गया। इसमें खिरमोहन सिंह को प्रखंड अध्यक्ष, प्रमोद कुमार सिंह को सचिव, पुरुषोत्तम सिंह को कोषाध्यक्ष और मंटू सिंह को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया।

उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी विनोद सिंह, अवधेश सिंह, त्रिलोचन सिंह, जितेंद्र सिंह और ललित सिंह को दी गई। वहीं सत्यनारायण सिंह, सच्चन सिंह, बसंत सिंह, सुरेश सिंह, नागेश्वर सिंह, मणीनाथ सिंह, अजय सिंह, गोविंद सिंह, कन्हाय सिंह, संजय सिंह, अभिषेक सिंह, अभिनाष सिंह, रंजीत सिंह, अजीत सिंह और शिव रतन सिंह को संरक्षक बनाया गया।

महासंघ के केंद्रीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने ओरमांझी प्रखंड समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा करते हुए सभी को बधाई दी। उन्होंने संगठन की एकजुटता, आपसी सहयोग और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हुए समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि मजबूत संगठन के माध्यम से सामाजिक हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और समाज के लोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संदीप कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन मंटू सिंह ने किया। मौके पर महासंघ के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष राधाचरण सिंह, महासचिव हरि शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष रूद्रेश्वर राय, प्रवक्ता राजेश नाथ शाहदेव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story