कोकर में पुल के दोनों ओर लगेगी जाली, कचरा फेंकने पर लगेगी रोक : नगर आयुक्त

WhatsApp Channel Join Now
कोकर में पुल के दोनों ओर लगेगी जाली, कचरा फेंकने पर लगेगी रोक : नगर आयुक्त


रांची, 21 नवंबर (हि.स.)। रांची में स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने शनिवार को कोकर चौक स्थित सैम्फोर्ड हॉस्पिटल के समीप पुल और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को पुल के दोनों ओर जालीनुमा घेराबंदी करने का निर्देश दिया, जिससे कि लोग पुल से नीचे कूड़ा-कचरा नहीं फेंक सकें।

नगर आयुक्त ने हरमू नदी पुल और कोकर डिस्टिलरी पुल की तर्ज पर यहां भी जाली लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंकने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के साथ नियमित साफ-सफाई भी जरूरी है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वच्छता शाखा को क्षेत्र के बड़े नाले की समुचित सफाई कराने का निर्देश दिया। साथ ही नालियों के ऊपर अवैध निर्माण या विस्तार कर संचालित भवनों और प्रतिष्ठानों को चिह्नित कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा संबंधित लोगों को नोटिस जारी करने को कहा।

नगर आयुक्त ने अधिकारियों को स्वच्छता, जल निकासी और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, जिससे कि स्थानीय लोगों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण मिल सके।

मौके पर कार्यपालक अभियंता, नगर प्रबंधक सहित नगर निगम के अन्य कर्मी मौजूद थे।----------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781163 Articles

Share this story