अपहरण मामले के अभियुक्त को भेजा गया जेल
May 19, 2026, 19:12 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रामगढ़, 19 मई (हि.स.)। जिले की कुजू पुलिस ने अपहरण मामले के एक अभियुक्त को मंगलवार काे गिरफ्तार किया है। एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि 03 फरवरी 2025 को एक नाबालिग का अपहरण हुआ था। कुज्जू ओपी पुलिस ने अपहृत नाबालिग को बरामद किया था। कांड के फरार प्राथमिक अभियुक्त बिरसा मुंडा उर्फ बिगला मुंडा को गिरफ्तार किया गया है। वह ग्राम-अम्बाटांड़ का निवासी है। आरोपित पिछले काफी समय से फरार चल रहा था।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

