भुरकुंडा से अगवा कारोबारी सकुशल मुक्त, पांच गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
भुरकुंडा से अगवा कारोबारी सकुशल मुक्त, पांच गिरफ्तार


भुरकुंडा से अगवा कारोबारी सकुशल मुक्त, पांच गिरफ्तार


भुरकुंडा से अगवा कारोबारी सकुशल मुक्त, पांच गिरफ्तार


रामगढ़, 25 नवंबर (हि.स.)। रामगढ़ जिले के भुरकुंडा बाजार में दिनदहाड़े एक व्यक्ति का अपहरण कर लिए जाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गई थी। अपराधियों ने गणेश ज्वेलर्स के समीप से कमलेश ठाकुर उर्फ दिनेश शर्मा (42 वर्ष) को मारपीट करते हुए सफेद रंग की स्विफ्ट कार में जबरन बैठा लिया और फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद किया, बल्कि वारदात में शामिल पांच आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में रांची जिले के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के पिस्का मोड़, लक्ष्मी नगर निवासी धर्मेंद्र कुमार साव (31 ), सहदेव नगर , ओटीसी मैदान निवासी राजमणि गुप्ता उर्फ बंटी (37), पंडरा निवासी रोशन कुमार सिंह (30) और घनश्याम सिंह (43) शामिल हैं। वहीं, पांचवां आरोपित पीयूष कुमार (21 ) रामगढ़ जिले के बासल थाना क्षेत्र अंतर्गत रसदा गांव का निवासी है।पुलिस ने आरोपितों के पास से अपहरण में प्रयुक्त सफेद रंग की स्विफ्ट कार के अलावा चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पतरातु एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा ने बुधवार को बताया कि वारदात 23 नवंबर की शाम करीब चार से पांच बजे के बीच भुरकुंडा बाजार में हुई। इस संबंध में अपहृत की पत्नी रिंकू देवी ने भुरकुंडा ओपी में कांड संख्या 307/2026 दर्ज कराया था।

एसपी मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य और सूचना के आधार पर लगातार आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी। पुलिस की बढ़ती दबिश के कारण अपहरणकर्ता अपहृत कमलेश ठाकुर को रांची के पिठोरिया जंगल के समीप छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने तत्काल उन्हें सकुशल बरामद कर लिया।

इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 नवंबर की रात रांची रिंग रोड स्थित मां कॉलेज (होसिर) के समीप घेराबंदी की। यहां से अपहरण की घटना में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार जेएच 01 सीवी-4472) के साथ पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया ।

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद और आपसी रंजिश की बात सामने आई है। इसी विवाद के कारण आरोपितों ने कथित तौर पर सुनियोजित तरीके से रांची से भुरकुंडा बाजार तक पीछा कर कमलेश ठाकुर का अपहरण किया था। इसके बाद उरीमारी, बड़कागांव, केरेडारी और टंडवा होते हुए उसे गुमला ले जाकर मारपीट की।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित रोशन कुमार सिंह का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ एटीएस थाना कांड संख्या 04/24, दिनांक 3 जुलाई 2024 का मामला दर्ज होने का उल्लेख पुलिस रिकॉर्ड में है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782862 Articles

Share this story