शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आगाज, खूनी-11 टीम पहुंची क्वार्टर फाइनल में

WhatsApp Channel Join Now
शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आगाज, खूनी-11 टीम पहुंची क्वार्टर फाइनल में


रांची, 01 सितंबर (हि.स.)।

शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास के तत्वावधान में मांडर प्रखंड के बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में मंगलवार को शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आयोजन किया गया।

इसके साथ ही संत जेवियर कॉलेज मांडर और लोयो की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। पहले दिन यह मैच रिमझिम क्लब बांसजाड़ी और खूनी-11 की टीम के बीच मैच खेला गया। जिसमें खूनी-11 की टीम 1-0 गोल से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। वहीं अन्य मैच में संत जेवियर इंटर कॉलेज मांडर ट्राइब्रेकर में दर्श युवा विकास क्लब महुआजाड़ी 4-3, हीरानागपुर संघ नारों ने राइजिंग स्टार क्लब परयागो को 3-1, जय मसीह गिरजाटोली लोयो ने अरविंद ब्रदर्स हुरहुरी को 5-3 गोल से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया, जबकि दूसरे राउंड में संत जेवियर कॉलेज मांडर ने खूनी-11 को ट्राइब्रेकर में 4-1 और जय मसीह गिरजाटोली लोयो ने हीरानागपुर संघ नारों को 3-0 से हराकर क्वाटर फाइनल में जगह पक्की कर ली।

दो सितंबर को पहला मैच एनएफसी पोखरटोली और 11-जेन जी के होगा।

इससे पहले सभी अतिथियों ने शहीद एतवा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। टूर्नामेंट का शुभारंभ खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी ने फुटबॉल को किक कर किया।

उनके साथ मांडर थाना प्रभारी मनोज करमाली, बंझिला मुखिया सोहंती एक्का, पितरुस खलखो, मो साकिब सहित अन्य अतिथियों ने भी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौंसला बढ़ाया। माैके पर शाहिद परवेज, आयोजन समिति के संरक्षक पितरुस खलखो, लखो उरांव, मो शकिब (छोटू), मो अबदुल, तारिक अंसारी, विनोद खलखो, रंजीत खलखो सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story