चांदन द्वादशी पर श्री श्याम प्रभु को लगा खीर चूरमा का भोग

WhatsApp Channel Join Now
चांदन द्वादशी पर श्री श्याम प्रभु को लगा खीर चूरमा का भोग


रांची, 28 अप्रैल (हि.स.)। श्री श्याम मंडल, रांची की ओर से अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में मंगलवार को खाटू नरेश श्याम बाबा को चांदन द्वादशी के पावन अवसर पर श्री श्याम प्रभु को खीर चूरमा का भोग अर्पित किया गया।

भोग के मुख्य यजमान सुनील पोद्दार और उनके परिवार की ओर से श्याम बाबा को खीर चूरमा का भोग अर्पित किया।

सर्वप्रथम मंडल के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश बागला, मंत्री धीरज बंका और अग्रवाल परिवार की ओर से गणेश पूजन कर मन्दिर में विराजे वीर बजरंगबली एवं शिव परिवार का भी पूजन कर विभिन्न प्रकार के फल तथा मिष्ठान अर्पित कर श्री श्याम प्रभु को खीर चूरमे का भोग अर्पित किया गया। इस अवसर पर पूरा मन्दिर परिसर हारे के सहारे की जय - लखदातार की जय जयकारों के गूंज उठा।

द्वाशी के दिन भक्त कतारबद्ध होकर श्री श्याम प्रभु का प्रिय भोग खीर चूरमा भक्त प्राप्त कर रहे थे। साथ ही श्री श्याम मंडल के कार्यकर्ताओं ने आए हुए भक्तजनों को शुद्ध पेयजल का वितरण किया।

खीर चूरमा का भोग सैकडों भक्तजनों ने प्रसाद के रूप में प्राप्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विकाश पाड़िया, प्रदीप अग्रवाल, संजय सारस्वत, अजय साबू, प्रमोद बगड़िया, महेश सारस्वत, अमित जलान सहित अन्य का सहयोग रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story